मीडिया मिरर न्यूज, दिल्ली।
बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया की दुनिया में पहली बार कदम रखा है। उन्होंने अपना ट्वीटर हैंडल तैयार किया है। पहला ट्वीट करते हुए उन्होंने बसपा के आधिकारिक लेटर हेड पर पत्रकारों से अपील की है कि उन्होंने अपना ट्वीटर अकाऊंट बनाया है। पत्रकार साथी खबरों के लिए, न्यूज फ्लैश के लिए यहां से सामग्री ले सकते हैं।
लोकसभा चुनाव पास हैं। सोशल मीडिया की बढ़ती ताकत का ही कमाल है कि दलित नेता मायावती सीधे तौर पर सोशल मीडिया से जुड़ रही हैं। उनको लगता है कि इस माध्यम से वो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सही बात पहुंचा पाएंगी। क्योंकि कई बार मीडिया तोड़ मरोड़कर चीजों को प्रस्तुत करता है। हालांकि मायावती के सोशल मीडिया में आने को लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी दी जा रही हैं। ज्यादातर लोग नकारात्मक बातें लिख रहे हैं।