बीते सात दिनों में क्या प्रमुख खबरें मीडिया जगत से आईं, सुर्खियों में कौन रहा। मीडिया मिरर अपने साप्ताहिक न्यूज बुलेटिन में उन सभी सुर्खियों को संक्षेप में समेटने की कोशिश करता है। ये बुलेटिन प्रत्येक शनिवार को आपको पढ़ने को मिलेगा।
- 12 हफ्तों के लिए टीआरपी रोकी गई। मुंबई पुलिस द्वारा इस खुलासे के बाद की कई प्रमुख चैनल फर्जी टीआरपी का जुगाड़ करते हैं जिनमें विशेष रूप से अर्नब गोस्वामी का रिपब्लिक भारत भी है। इसके बाद बार्क ने न्यूज चैनलों की वीकली टेलीविजन रेटिंग पाइंट प्रक्रिया 12 हफ्तों के लिए रोक दी। बार्क टीआरपी नापने वाली संस्था है।
- ……………………………
- भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य आनंद राणा ने उपराष्ट्रपति व राज्यसभा टीवी के नियंत्रक वैंकय्या नायडू को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना जैसी भीषण त्रासदी के दौर में राज्यसभा टीवी से निकाले गए सभी 37 कर्मियों को वापस काम पर रखा जाए। ये अमानवीय है।
- ………………………………………………..
- दिल्ली के मॉडल टाउन पुलिस थाने में पुलिस द्वारा कांरवा पत्रकार से मारपीट की गई। पत्रकार रेप व मर्डर से जुड़े एक मामले पर रिपोर्टिंग करने गए थे।
- ………………………………………………..
- टाइम्स ऑफ इंडिया समूह दिल्ली में फिर छंटनी की तैयारी में
- ………………………………………………………………………….
- वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे का निधन हो गया। श्री दुबे हिंदुस्तान पटना, लखनऊ, राष्ट्रीय सहारा व दैनिक जागरण में भी संपादक रहे हैं। उनके निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। वे लखनऊ में रहते थे।
- ………………………………………………………………………
- मुंबई हाईकोर्ट ने सुशांत मामले में जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अर्नब गोस्वामी को लगाई फटकार। कहा कि यदि आप ही जज बन जाएंगे तो हम किसलिए हैं। कोर्ट ने कहा कि पत्रकार अतीत में निष्पक्ष हुआ करते थे अब मीडिया का ध्रुवीकरण हो गया है।
- ……………………………………………………………………………………….
- अर्नब गोस्वामी के नेतृत्व वाले रिपब्लिक भारत के सभी सम्पादकीय कर्मियों पर महाराष्ट्र सरकार ने दर्ज कराई एफआईआर। सुशांत मामले में चैनल की गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग को लेकर हुई एफआईआर। पूरे मामले में देशभर के पत्रकारों व मीडिया संस्थानों ने साध ली चुप्पी।
- …………………………………………………………………………………..
- रिपब्लिक, टाइम्स नाउ के खिलाफ बॉलीवुड के 34 प्रोडक्शन हाउस पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट। मीडिया संस्थानों पर बॉलीवुड के खिलाफ दुष्प्रचार व बदनामी फैलाने का आरोप। बॉलीवुड के इतिहास में पहली दफा है कि मीडिया रिपोर्टिंग को लेकर इस तरह से विरोध दर्ज करवाया गया हो, बता दें कि याचिका दायर करने वालों में शाहरुख, सलमान, अक्षय, अजय देवगन, आमिर, करण जौहर, अनिल कपूर, राकेश रोशन, यशराज फिल्मस आदि की कंपनियां भी शामिल हैं। याचिका में कहा गया है कि चैनलों को कोर्ट निर्देश दे कि गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग, अपमान जनक टिप्पणी, व बॉलीवुड के लोगों पर मीडिया ट्रायल करने से रोका जाए। मुख्य रूप से चार पत्रकारों के नाम याचिका में दर्ज हैं वो हैं अर्नब गोस्वामी, नविका कुमार, प्रदीप भंडारी, राहुल शिवशंकर
- ………………………………………………………………………….
- एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का नई प्रमुख बनीं दिल्ली बेस्ड पत्रकार सीमा मुस्तफा, वो द प्रिंट के प्रधान संपादक शेखर गुप्ता की जगह लेंगी। मुस्तफा द सिटीजन की मुख्य सम्पादक हैं, जो कि अंग्रेजी भाषा का न्यूज पोर्टल है। एडिटर गिल्ड के 16 अक्टूबर को चुनाव सम्पन्न हुए हैं। उनके अलावा हार्ड न्यूज के संजय कपूर महासचिव व कांरवा पत्रिका के संपादक अनंत नाथ कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बताते चलें कि अबसे पहले एडिटर गिल्ड में सर्वसम्मति से नियुक्तियां होती थीं, पहली दफा है जब निर्वाचन प्रक्रिया लागू की गई। अंत में ये बताते चलें की मूलरूप से अंग्रेजी पत्रकार सीमा मुस्तफा एकमात्र महिला पत्रकार हैं जिन्होंने मीटू से घिरे तत्कालीन केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के बचाव में आवाज उठाई थी।
Share this: