केजी सुरेश माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के कुलपति बने
मीडिया मिरर न्यूज. दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान दिल्ली के पूर्व महानिदेशक केजी सुरेश माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के कुलपति बनाए गए हैं। उनकी नियुक्ति मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जो कि विवि के पदेन अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने की है। श्री सुरेश मूलतः दक्षिण भारत से आते हैं। डीडी न्यूज दिल्ली में कार्यकारी सम्पादक रहे हैं। भारतीय जन संचार संस्थान को डीम्ड विवि का दर्जा दिलवाने के लिए वो प्रयासरत थे। उनको एक सरल व्यक्ति और अनुशासित शिक्षक के रूप में लोग जानते हैं।
Read more